फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अदरक के एक सप्ताह में 40 रुपये तक गिरे दाम, 60 रुपये किलो बिका

Mon, 28 Sep 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन शहर के पुराने बस अड्डे के पास लगी किसान जनता मंडी में किसानों की ओर से बेचने के लिए लाई गई
विज्ञापन
हरी सब्जियों से गुलजार किसान जनता मंडी, ग्राहकों की लगी कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुराना बस अड्डा स्थित किसान जनता मंडी रविवार को हरी-भरी सब्जियों से गुलजार रही। बड़ी संख्या में खरीदार मंडी पहुंचे। इस सप्ताह कुछ सब्जियों के दाम पिछले सप्ताह की तुलना में 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक बढ़े हैं। हालांकि, दाम बढ़ने के बावजूद ग्राहकों की भीड़ बनी रही। वहीं अदरक के दाम में 40 रुपये की गिरावट आई है। पिछले सप्ताह 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाला अदरक इस सप्ताह 60 रुपये में बिका।
फूलगोभी, भिंडी और बैंगन के दाम बढ़े हैं। फूलगोभी 30 से बढ़कर 40 रुपये, भिंडी 40 से बढ़कर 50 रुपये और बैंगन 40 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो बिका। करेला, शिमला मिर्च, गाजर और घीया 40 रुपये प्रति किलो रहे। खीरा, कद्दू और बंदगोभी 30 रुपये, अरबी और फ्रासबीन 60 रुपये प्रति किलो बिकी। हरे पालक की 750 ग्राम की गुच्छी 40 रुपये, पंडोल 30 रुपये और गंडियाली 60 रुपये प्रति किलो बिकी। प्याज 60 रुपये, जबकि टमाटर और आलू 30 रुपये प्रति किलो रहे। इन तीनों के दाम पिछले सप्ताह की तरह स्थिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 रुपये किलो सेब, 70 रुपये दर्जन केला
इस बार मंडी में सब्जियों के साथ सेब और केले भी बिक्री के लिए पहुंचे। किसान अजय शर्मा ने बताया कि सेब की फसल किन्नौर से आई है। फिलहाल दो पेटियां मंगवाई गई हैं और मांग के अनुसार आगे सेब मंगवाया जाएगा। मंडी में सेब 60 रुपये प्रति किलो और केला 70 रुपये दर्जन बिक रहा है। सब्जी विक्रेता रोशन लाल ने बताया कि मंडी में अदरक की आवक बढ़ने से इसके दाम कम हुए हैं। वहीं कुछ सब्जियों का सीजन खत्म होने के कारण उनकी आवक घट गई है, जिससे उनके दामों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें