स्कूल को कूलर भेंट करने के अवसर पर जगदेव परमार प्रधानाचार्य एवं स्टाफ के साथस्रोत: स्कूल
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से सेवानिवृत्त हुए इतिहास प्रवक्ता जगदेव परमार ने विदाई के अवसर पर स्कूल को वाटर कूलर भेंट कर नई मिसाल पेश की है। आमतौर पर रिटायर होने वाले कर्मचारी को स्टाफ उपहार देता है, लेकिन परमार ने छात्रों की सुविधा के लिए खुद उपहार देकर एक अच्छी परंपरा शुरू की। प्रधानाचार्य रामप्यारा गौड़ ने बताया कि स्कूल में ऐसी परंपरा पहले से चली आ रही है। पिछले माह डीपीई प्रीतपाल सिंह ने भी विदाई पर 21,000 रुपये दान किए थे। इस मौके पर स्कूल स्टाफ, एसएमसी अध्यक्ष सुरजीत कुमार और परमार के परिजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।