फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाषण एवं निबंध लेखन से जल की महत्ता बताई

विज्ञापन
कनाह स्कूल में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जल पखवाड़े के दौरान जल की गुणवत्ता जांच का परी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में 16 से 30 अप्रैल तक जलशक्ति अभियान के तहत जल पखवाड़ा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने न केवल जल संरक्षण की शपथ ली, बल्कि आसपास के आधा दर्जन गांवों के जलस्रोतों की शुद्धता की जांच भी की। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय के समीपवर्ती गांवों रैली धार, कनाह, फशकना, मनहू, दराह और दामकड़ी के प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी के नमूने लिए। स्कूल में किए गए परीक्षण में इन सभी गांवों का पानी गुणवत्ता के मानकों पर खरा उतरा और पीने योग्य पाया गया। पखवाड़े के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। भाषण एवं निबंध लेखन से छात्रों ने जल की महत्ता पर अपने विचार साझा किए। वहीं पेंटिंग व नारा लेखन के जरिये जल बर्बादी रोकने का संदेश भी दिया गया। स्कूल की मुख्याध्यापिका रेनू सूद ने बताया कि इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समाज को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने अभिभावकों और ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे जल स्रोतों के पास गंदगी न फैलाएं और उन्हें दूषित होने से बचाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें