फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अच्छा-बुरा स्पर्श के साथ दी वो दिन की जानकारी

Thu, 22 Feb 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
पूर्व अर्धसैनिक बल का प्रतिनि​धिमंडल विधानसभा परिसर में। संवाद
विज्ञापन
पाइन व्यू स्मार्ट स्कूल कुमारहट्टी में लगी कार्यशाला
विज्ञापन

मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट की ओर से स्कूलों में किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पाइन व्यू स्मार्ट स्कूल कुमारहट्टी में मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट की ओर से छात्राओं को अच्छे बुरे स्पर्श के साथ मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि हमें गुड टच बैड टच के बारे में पता होना आवश्यक है। अगर कोई भी व्यक्ति स्कूल से आते और जाते समय छात्राओं के साथ कोई हरकत करता है तो घबराना नहीं चाहिए। इसका खुलकर विरोध करना चाहिए और पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि किसी प्रकार की परेशानी आने पर अपने अभिभावकों को बताना चाहिए। वहीं छठी से आठवीं कक्षा की छात्राओं को मासिक धर्म और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। ट्रस्ट की सदस्य सानिया ने बताया कि स्कूलों में छात्राओं को विभिन्न विषयों के बारे में जागरूक करने की पहल की गई है। जिले के स्कूलों का भी शिविर में सहयोग मिल रहा है। आगामी दिनों में इस प्रकार के जागरूकता के शिविर विभिन्न स्कूलों में लगाए जाएंगे। जागरूकता अभियान में जस्सीका, रिचा, सरगम, योगिता, रितिका, मोनिका, अभिषेक समेत अन्य मौजूद रहे।

पूर्व अर्धसैनिक बल का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा परिसर में। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें