फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आठ दिनों से ठीक नहीं हुआ गिरि योजना का ट्रांसफार्मर

Thu, 22 Feb 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
75 लाख लीटर पानी होने के बाद भी आधा शहर प्यासा
विज्ञापन

कई जगहों में छह दिन बाद भी मात्र 2000 लीटर ही मिला
बोर्ड का दावा जल्द ठीक करवा दिया जाएगा ट्रासंफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गिरि पेयजल योजना में बिजली बोर्ड की अनदेखी और लापरवाही का नतीजा शहरवासी भुगत रहे हैं। योजना में लगा 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर आठ दिन खराब है मगर बोर्ड उसे ठीक नहीं करवा पाया है। ऐसे में कोई समाधान न निकलने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वीरवार को छह दिन बाद कुछ वार्डों में सप्लाई दी गई। इसमें प्रति घर 2000 लीटर ही पानी दिया गया , मगर वह पर्याप्त नहीं था। जबकि आधा शहर प्यासा रह गया है। ऐसे में अभी शहर में पानी की किल्लत बरकरार है।
उधर जलशक्ति विभाग की ओर से 75 लाख लीटर पानी शहर के मुख्य पेयजल टैंक तक पहुंचाने का दावा किया गया है। वहीं कुमारहट्टी, धर्मपुर, भोजनगर को भी पानी अब नहीं दिया जा रहा है। आगामी दिनों में भी यही हाल रहा तो फिर निगम को पानी की सप्लाई शहर में रोककर स्टोर करना पड़ेगा। हालांकि बोर्ड की ओर से दावा किया है कि शुक्रवार को तकनीकी कर्मचारी पुणे से ट्रांसफार्मर की जांच करेगा। इसके बाद ही इसे ठीक किया जाएगा। लेकिन तब तक शहर में पानी को लेकर हाहाकार मच सकता है। वीरवार को वार्ड दो, तीन (कुछ हिस्सा), आठ, 11, 12, 13, 14 में करीब पांच से छह दिन बाद पानी की सप्लाई की गई है। जबकि वार्ड दो, मालरोड, तीन, चार, छह, नौ, दस, 17 में शुक्रवार को पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि गिरि पेयजल योजना में 14 फरवरी से 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इसके चलते बीच-बीच में योजना की दो ही मोटरें चल रही हैं, जिससे पर्याप्त पानी भी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। बिजली बोर्ड के अनुसार गौड़ा में लगे ट्रांसफार्मर का ओएलटीसी खराब पड़ा है। जिसे ठीक करवाने के लिए पुणे से कर्मचारी को बुलाया गया है। यह कर्मचारी भी शुक्रवार को ट्रांसफार्मर की जांच के लिए आएगा। जिसके बाद ही आगामी स्थिति का पता चल सकेगा। हैरत की बात तो यह है कि गिरि योजना में वोल्टेज की समस्या आज से नहीं है, बल्कि पिछले काफी समय से है। इससे कई बार चलती हुई मोटरें बंद हो जाती हैं। इससे लिफ्ट किया हुआ पानी भी वापस हो जाता है।

इनसेट
जांच के बाद लगेगा पता
ट्रांसफार्मर की जांच के बाद पता लगेगा कि यह ठीक होने की स्थिति में है या नहीं। अगर ठीक होने की स्थिति में होगा तो इसके लिए पुर्जे भी आ गए हैं। अगर ठीक नहीं होगा तो इसे बदला जाएगा। जिसमें भी काफी समय लग सकता है।

इनसेट
शहर के मुख्य भंडारण टैंक में पानी की सप्लाई पहुंची है। इसके बाद वार्डों में पर्याप्त पानी दिया गया है। कोशिश की जा रही है कि शहर में सही प्रकार से पानी का आवंटन हो सके। इसके लिए कर्मचारियों को भी आदेश दिए गए हैं। जो वार्ड रह गए हैं उनमें शुक्रवार को पानी की सप्लाई दी जाएगी।
-ऊषा शर्मा, महापौर
नगर निगम सोलन

इनसेट
14 फरवरी को 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर का ओएलटीसी क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि 16 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर पर राजगढ़ का भी लोड है। पानी की लिफ्टिंग की दो मोटरें पीक ऑवर्स में बंद करने को कहा गया है। ट्रांसफॉर्मर की खराबी की देखरेख पुणे की कंपनी करती है। इसका सामान पहुंच गया है। शुक्रवार को पूणे से इसे चेक करने इंजीनियर आ रहा है।
विज्ञापन

-गौरव अधीर
अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन बिजली बोर्ड सोलन

इनसेट
बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है। फिर भी कोशिश की जा रही है कि पानी को लिफ्ट किया जाए। शहर के टैंकों तक अश्वनी और गिरि योजना से भी पानी लिफ्ट किया जा रहा है।
-ई. सुमित सूद
अधीशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें