फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गौरव शर्मा मिस्टर, चंदिका को चुना मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एलआर संस्थान में विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह उत्साह,भावनाओं और यादगार प्रस्तुतियों से भरपूर रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आकर्षण व्यक्तित्व प्रतियोगिता का आयोजन रहा। इसमें गौरव शर्मा को मिस्टर व चंदिका को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा जयदीप नेगी को मिस्टर हैंडसम और आकांक्षा शर्मा को मिस प्रिटी घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के शैक्षणिक निदेशक पीपी शर्मा उपस्थित रहे। होटल प्रबंधन विभाग के प्राचार्य सुरेश चौहान और एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य अवनीत गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। प्राचार्य अवनीत गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कॅरिअर के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह ने भी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ज्ञान और कौशल के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें