फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गैस लीक होने से हुआ धमाका, चंबा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरा बंद कर चला गया था युवक, लौटते ही हुआ धमाका
विज्ञापन

बद्दी की एक निजी कंपनी में करता था युवक नौकरी
पीजीआई ले जाते समय तोड़ा दम, पुलिस ने किया मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी के नालका गांव में किराए के मकान में रहने वाले चंबा के एक युवक की मौत हो गई। युवक के कमरे में एलपीजी गैस लीक थी, जैसे ही उसने कमरा खोला तो बहुत जोर से ब्लास्ट हुआ और वह बुरी तरह के घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पहले नालागढ़ अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय कामगार की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। युवक बद्दी में एक कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चंबा के सलूणी तहसील के एवा गांव का राजीव कुमार (28) पुत्र हंसराज नालका के ब्राह्मण माजरा में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार को वह कमरे को बंद करके ड्यूटी चला गया। जब वह वापस लौटा को उसके कमरे में एलपीजी गैस लीक हो रही थी। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो बहुत जोर से धमाका हुआ, इससे वह घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें