फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कश्मीर से सोलन पहुंचा बीज का लहसुन, दाम भी बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
170 रुपये प्रतिकिलो दाम, इस बार 50 रुपये तक महंगा
विज्ञापन

दो ट्रक मंडी पहुंमे, सोलन, सिरमौर और शिमला के किसान करते हैं खरीद
सितंबर से शुरू होगी लहसुन लगाने का कार्य, बढ़ सकते हैं अब दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सब्जी मंडी सोलन में कश्मीर से लहसुन का बीज पहुंच गया है। इस बार लहसुन की फसल के अच्छे दाम मिलने से किसानों में इसकी बिजाई को लेकर खासा उत्साह है। मंडी में फिलहाल कश्मीरी बीज के दो ट्रक पहुंचे हैं। यहां से सोलन, सिरमौर, शिमला और आसपास के जिलों के किसान बीज की खरीद कर रहे हैं।
इस वर्ष लहसुन के बेहतर दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मंडी में लहसुन पहले 80 से 140 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था, जबकि अब इसका अधिकतम भाव 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। अच्छे बाजार भाव के चलते इस बार बीज की मांग भी बढ़ गई है। इसके चलते बीज की कीमत पिछले वर्ष की तुलना में करीब 50 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है और किसानों को कश्मीरी बीज लगभग 170 रुपये प्रति किलो के भाव से मिल रहा है।
विज्ञापन

सोलन, सिरमौर और आसपास के क्षेत्रों में सितंबर के अंतिम सप्ताह से लहसुन की बिजाई शुरू हो जाएगी। आढ़तियों और कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे बिजाई का समय नजदीक आएगा और मौसम पूरी तरह साफ होगा, बीज की मांग में और तेजी आएगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में बीज के दाम बढ़ने की भी संभावना है।
देश-विदेश में होती है लहसुन की सप्लाई
जिले में करीब 800 हेक्टेयर क्षेत्र में लहसुन की खेती की जाती है। यहां हर वर्ष करोड़ों रुपये का लहसुन कारोबार होता है। सोलन सब्जी मंडी से लहसुन की आपूर्ति देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों तक भी की जाती है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती आशीष ठाकुर और मंडी समिति के सचिव राघव सूद ने बताया कि मंडी में ग्रेड के अनुसार कश्मीरी लहसुन का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज खरीद रहे हैं, जबकि कुछ किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बीज की मांग और खपत में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें