फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली गढ़खल पंचायत के तीन वार्डों से उठेगा कचरा

Wed, 31 Jul 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
गढ़खल में वेस्ट वॉरियर संस्था के कार्यक्रम में मौजूद उपमंडला​धिकारी कसौली। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम ने किया सूखा कचरा संग्रहण वेस्ट बैंक का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। वेस्ट वॉरियर संस्था के सहयोग से कसौली उपमंडल की ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल में उपमंडलाधिकारी कसौली नारायण सिंह चौहान ने सूखा कचरा संग्रहण के लिए वेस्ट बैंक का शुभारंभ किया। उन्होंने सूखा कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नारायण सिंह चौहान ने कहा कि वेस्ट बैंक का उद्देश्य कचरा संग्रहण करना है। वेस्ट वॉरियर संस्था ने ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के साथ मिलकर साझा प्रयासों से पंचायत के 3 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली की शुरूआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए कचरा प्रबंधन की आदत को अपनाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नष्ट होने योग्य कचरे और नष्ट नहीं होने योग्य कचरे को अलग-अलग कर कचरा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर रखा जा सके। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के प्रधान राम सिंह, पंचायत सचिव पवन कुमार, एसईबीपीओ धर्मपुर राम स्वरूप वर्मा, वेस्ट वॉरियर संस्था से दीपक बुमरा, सुनील कटवाल, आरजू शर्मा, आशीष ठाकुर, पलक शर्मा, मुकद्दर सिंह, ईशा, भारती सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें