फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में घर-घर कचरा उठाने की व्यवस्था होगी हाईटेक, जीपीएस से गाड़ियों पर रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा एकत्र करने वाले वाहनों में लगेंगे ट्रैकर, रूट से भटकने या बीच से लौटने की शिकायतों पर तुरंत होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। अब कचरा एकत्र करने वाले सभी वाहनों पर जीपीएस के जरिये सीधी नजर रखी जाएगी। इसके लिए निगम जल्द ही सभी गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकर इंस्टॉल करने जा रहा है। इससे वाहनों की वास्तविक गतिविधियों के साथ तय रूट पर समय से पहुंचने की जानकारी मिल सकेगी।
जीपीएस डिवाइस लगने के बाद नगर निगम के पास प्रत्येक वाहन की आवाजाही का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। गाड़ियां किस क्षेत्र में गईं, किस जगह कितनी देर रुकीं और किस रास्ते से वापस आईं यह पूरा विवरण सिस्टम में दर्ज होता रहेगा। इस व्यवस्था से चालकों ने मनमाने ढंग से रूट बदलने या कचरा उठाए बिना बीच रास्ते से वापस लौटने जैसी शिकायतों का स्थायी समाधान हो सकेगा। नगर निगम सोलन शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रक्रिया को पूरी तरह मजबूत करने में जुटा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि नियमित और समयबद्ध तरीके से कचरा उठने से लोग खुले स्थानों या सड़क किनारे कचरा फेंकना बंद करेंगे। इससे शहर की स्वच्छता स्थिति में बड़ा सुधार आएगा।
विज्ञापन


इनसेट
शिकायतों के तुरंत निपटारे में मिलेगी मदद
यदि किसी क्षेत्र या उपभोक्ता की ओर से समय पर कूड़ा न उठने की शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो निगम अधिकारी जीपीएस रिकॉर्ड की जांच करेंगे। इससे यह साफ हो जाएगा कि गाड़ी उस क्षेत्र में गई थी या नहीं। अगर गाड़ी नहीं पहुंची होगी तो दोषी कर्मचारी पर तत्काल विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


कोट
शहर को साफ-सुथरा बनाने और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। जीपीएस ट्रैकर के जरिये कचरा वाहनों की लाइव लोकेशन की निगरानी की जाएगी। सोलन को एक स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए नगर निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। -ई गोपी सिंह, एसडीओ, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें