फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में दो दिन से नहीं उठा कूड़ा, जगह-जगह लगे ढेर

विज्ञापन
बद्दी के बिलांवाली में लगे कूड़े के ढेर- संवाद
विज्ञापन
जेबीआर कंपनी करती है कूड़ा उठाने का काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। शहर में पिछले दो दिन से कूड़ा नहीं उठाया गया है। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां सफाई कंपनी की टीमें नहीं पहुंच रही हैं। बिलांवाली गांव के साथ मुख्य मार्ग पर कई दिनों से कूड़ा नहीं उठ पाया है, जिससे पूरे रास्ते में दुर्गंध फैली हुई है।
बीबीएन में जेबीआर कंपनी कूड़ा उठाने का कार्य करती है। रविवार को अवकाश होने के कारण कूड़ा नहीं उठाया गया। सोमवार को दिवाली का पर्व था। दो दिन तक कूड़ा न उठने के कारण बद्दी के पानी की टैंक के पास, बद्दी अस्पताल, सब्जी मंडी, धर्मकांटा, बिलांवाली, यूनीकैंप चौक और वर्धमान रोड पर भटोलीकलां को जाने वाले मार्ग पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। दिवाली के मौके पर आतिशबाजी और पटाखों से कूड़ा और भी फैल गया।
विज्ञापन

बिलांवाली के मास्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बिलांवाली जाने वाले मार्ग के दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जेबीआर कंपनी की ओर से कामगार कूड़ा नहीं उठाते, जिससे यहां रहने वाले लोग दुर्गंध का सामना कर रहे हैं। पुरानी सब्जी मंडी के समीप भी कूड़े के ढेर लगे हैं, जिनमें जानवर मुंह डालते हैं और कूड़ा हवा में फैल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि रविवार और सोमवार को अवकाश के चलते कूड़ा नहीं उठ पाया था। मंगलवार से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर दिया गया है और बुधवार तक सभी स्थानों से कूड़ा उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें