फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला संसदीय क्षेत्र के नेताओं की नींव मजबूत कर गए गडकरी

Sun, 05 Jun 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रविवार को तय कार्यक्रम से करीब दो घंटे लेट पहुंचे। 11 बजे गंज बाजार में जनसभा होनी थी। सभी पदाधिकारी व अन्य समय पर पहुंच गए, लेकिन गडकरी करीब दो घंटे बाद 1 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गडकरी का स्वागत हुआ। इस दौरान भारी गर्मी के बीच कार्यकर्ताओं ने संयम बनाए रखा और उत्साह बरकरार रखा।
विज्ञापन


शिमला संसदीय क्षेत्र की इस जनसभा का मुख्य उद्देश्य 17 एनएच के लिए आभार जताना था, लेकिन 17 एनएचएच के साथ 12 एनएच का तोहफा देकर शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा नेताओं की नींव मजबूत कर गए। यह सभी 12 एनएच शिमला संसदीय क्षेत्र से ही संबंधित हैं। शिमला-सोलन-सिरमौर से संबंधित सभी एनएच के निर्माण से न केवल रोगजार बल्कि पर्यटन के साधन भी बेहतर होंगे। उधर, कांग्रेस नेताओं ने इस समारोह को फ्लाप करार देते हुए महज कागजी घोषणाएं बताया है।  

कांग्रेस ने सोलन में भाजपा के समारोह को फ्लाप करार दिया है। कांग्रेस के विशाल वर्मा, विनोद जिंटा, अमन सेठी, रोहित शर्मा, राजीव कौड़ा, राजीव ठाकुर न कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। यही कारण है कि रैली में कम लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री और उनके मंत्री सिर्फ जुमलेबाज हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या काफी अधिक दिखी। सिटिंग अरेंजमेंट भी महिलाओं के लिए बेहतर किया गया था। जबकि नारेबाजी करने में भी महिलाएं किसी ने कम नहीं दिखी, लेकिन किसी मुख्य नेताओं के सामने किसी महिला को बोलने का मौका नहीं मिला।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें