फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विभागीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ठाकुर रूपराम का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
कुनिहार ठाकुर रूपराम के निधन पर पुलिस पेंशनर एसोसिएशन ने जताया शोक। स्तोत्र पुलिस पेंशनर
विज्ञापन
38 से 40 वर्षों तक पुलिस विभाग में दी सेवाएं, सिक्योरिटी ब्रांच में रहते हुए कई शातिर अपराधियों का लगाया था सुराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। जिला पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी ठाकुर रूपराम (86) निवासी गांव कड़ां, थाना कसौली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बीमारी के कारण निधन हो गया। शनिवार, 7 नवंबर को पैतृक गांव में विभागीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
एसोसिएशन के संयोजक धनीराम तंवर ने बताया कि ठाकुर रूपराम वर्ष 1965 में तत्कालीन जिला महासू में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उन्होंने करीब 38 से 40 वर्षों तक विभाग को सेवाएं दीं। सेवाकाल के अधिकांश समय वह सिक्योरिटी ब्रांच में तैनात रहे और जिला शिमला, महासू तथा सोलन में कार्यरत रहे। खुफिया शाखा में सेवाएं देते हुए उन्होंने कई बड़े और शातिर अपराधियों का सुराग लगाने और उन्हें पुलिस के हवाले करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

उनके निधन पर एसोसिएशन के संयोजक धनीराम तंवर, अध्यक्ष पुष्पा सूद, कार्यकारी अध्यक्ष नेकीराम सहित जीत राम, श्यामलाल ठाकुर, संतराम चंदेल, वेद ठाकुर, चमन लाल, सतपाल शर्मा, जसवीर सिंह, निर्मल सिंह, नागेंद्र ठाकुर, दीप राम ठाकुर, रतिराम शर्मा, विजय धीमान और पतराम ने शोक व्यक्त किया। संतराम चंदेल की अगुवाई में एसोसिएशन की टीम ने दिवंगत की पार्थिव देह पर शॉल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने विभागीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाने के लिए एसपी सोलन, कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों और थाना कसौली के स्टाफ का आभार जताया। संगठन ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें