फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नशा तस्करी का भगोड़ा आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2021 में साथी के साथ 8.51 ग्राम चिट्टा के साथ किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

बार-बार गैरहाजिर रहने पर अदालत ने घोषित किया था भगोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लंबे समय से फरार चल रहे भगोड़े आरोपी को सोलन पुलिस के पीओ सेल ने पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शुभम ठाकुर निवासी धोबीघाट, सोलन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अब न्यायालय में पेश कर रही है।
पुलिस के अनुसार शुभम ठाकुर को 7 सितंबर 2021 को सदर सोलन पुलिस ने उसके एक साथी के साथ 8.51 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में सदर सोलन थाना में मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। इसके बाद आरोपी को जमानत मिल गई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने शुभम ठाकुर को पेश होने के निर्देश दिए, लेकिन वह लगातार गैरहाजिर रहा। अदालत ने 6 नवंबर 2025 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा
एसपी टीएसडी वर्मा ने बताया कि भगोड़ा घोषित होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पीओ सेल ने गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर 31 जुलाई को जीरकपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर आरोपी के खिलाफ सदर सोलन थाना में एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें