फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर मरीजों को बांटे फल व जूस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर सोलन के नागरिक अस्पताल में मरीजों को फल और जूस वितरित किए। जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह आज भी प्रत्येक हिमाचली के दिलों में जीवित हैं। कोई भी गरीब व परेशान उनके पास जाता था तो वह भावुक हो जाते थे और अपने संपूर्ण जीवन में गरीब, दुखी और असहाय लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करते रहे। इस मौके पर उनके साथ युकां जिलाध्यक्ष सचिन कश्यप, जय प्रकाश, सुशील कौंडल, अंकुर ठाकुर, संधीरा सिंह, कुसुम शर्मा, सीता ठाकुर, सुभद्रा रचईक, विकास ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें