फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आधार और पेनकार्ड धोखे से लेकर बैंक से लिया चार लाख का लोन

Mon, 11 Nov 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के बिग बाजार के साथ चक्का रोड पर रहने वाले एक प्रवासी व्यक्ति ने अन्य व्यक्ति पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हरियाणा के कर्णपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार यूपी के बरेली निवासी अख्तर अली ने बताया कि वह बिग बाजार के समीप चक्का रोड पर रहता है। हरियाणा के कालका तहसील के कर्णपुर गांव के बलबीर सिंह ने पेटीएम केवाईसी के नाम पर उसका आधार कार्ड व पेन कार्ड धोखे से ले लिया। उसके बाद उसने इन कागजातों के आधार पर बैंक से 4 लाख 72 हजार 463 रुपये का बैंक से लोन ले लिया। जब उसे इस बात का आभास हुआ तो उसने बलबीर के बातचीत की। बलबीर ने यह गलती से होना बताया। बाद में उसने खाता बंद करने के बाद पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। एसडीपीओ अभिषेक ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें