फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भैयादूज पर महिलाओं ने किया मुफ्त बस सेवा, लंबे रूटों पर रही मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी बसों की कमी के चलते निजी बसों में जाने को मजबूर हुए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भैयादूज पर महिलाओं को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक एचआरटीसी की बसों में प्रदेश के अंदर निशुल्क सफर की सुविधा दी गई। बिना किसी शुल्क के अपने भाइयों के घरों तक पहुंचीं और भैयादूज का त्योहार मनाया। हालांकि जिले के छोटे रूटों पर चलने वाली बसों में सवारियों की कमी देखने को मिली, वहीं लंबे रूट की बसें ओवरलोड रहीं। शहर के नए बस अड्डे पर सुबह 10:00 बजे से पहले से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वहीं पूर्वाह्न 11:37 बजे बस अड्डे पर बसें सवारियों से खचाखच भरी रहीं। अधिकतर लोगों को खड़े-खड़े ही बस में सफर करना पड़ा। जब 11:41 बजे एचआरटीसी की राजगढ़ जाने वाली दूसरी बस पहुंची, तो वह भी पहले से ही सवारियों से भरी थी। सफर के दौरान महिलाओं के टिकट काटे गए, लेकिन किसी से भी पैसे नहीं लिए गए। शहर के बाईपास पर भी बस स्टॉप पर भीड़ लगी रही। लंबे रूटों की बसें खचाखच भरी दिखीं। एचआरटीसी सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक तरसेम सिंह ने बताया कि महिलाओं को निगम की ओर से निशुल्क बस सेवाएं प्रदेश के अंदर ही दी गई। सभी बसें अपने नियमित समय पर ही चलीं। चालकों को हर स्टाॅप पर सवारियां बिठाने के निर्देश दिए गए थे। महिलाओं को मुफ्त सफर की सेवा सुबह करीब 7:00 से शाम 7:00 बजे तक दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें