फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर मिलेगी फ्री वाईफाई सुविधा

Sat, 16 Jan 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही बस अड्डे में बस का इंतजार करने के साथ-साथ आप अपने मोबाइल पर मुफ्त इंटरनेट की सेवा का लाभ उठा पाएंगे। इसके लिए परिवहन निगम ने सारी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर दी हैं। एक निजी मोबाइल कंपनी के साथ हुए करार के बाद  प्रदेश के सारे बस अड्डों में वाईफाई सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत एचआरटीसी के सभी बस अड्डों में यात्री मोबाइल पर इंटरनेट की सुविधा का लाभ ले पाएंगे। यह सुविधा केवल आधे घंटे के लिए ही उपल्बध की जाएगी। इस योजना का सबसे अधिक फायदा विद्याथियों के साथ-साथ उन लोगों को भी मिल सकेगा, जो मोबाइल पर इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। यही नहीं प्रदेश में घूमने आने वाले सैलानियों को भी इस सुविधा से लाभ मिलेगा। हाइटेक बस अड्डों के साथ इस सुविधा का लाभ दुर्गम क्षेत्र के बस अड्डों पर भी लागू किए जाना प्रस्तावित है। इस सुविधा से परिवहन विभाग के कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इस योजना के अंतर्गत बस अड्डे में आने वाले यात्री अपने मोबाइल कनेक्शन पर एक दिन में आधे घंटे के लिए कंपनी के 4जी प्लान पर इंटरनेट की सुविधा का मुफ्त लाभ उठा सकेंगे।

ट्रायल पर अगले सप्ताह शुरू होगी वाई-फाई सुविधा : नारंग
एचआरटीसी सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि मोबाइल कंपनी के साथ करार किया जा चुका है। इसके साथ ही बस अड्डे में कंपनी द्वारा इंस्टोलेशन का कार्य किया जा रहा है। ट्रायल बेस पर अगले सप्ताह वाईफाई सुविधा शुरू की जाएगी। शीघ्र ही प्रदेश के सभी बस अड्डों में यह सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें