पीरस्थान लोहड़ी मेले के चौथे व अंतिम दिन कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। बड़ी माली पर ऊना के गौरव ने कब्जा जमाया। उन्होंने दिल्ली के छोटा सन्नी को पराजित किया। छोटी माली में ललियां से सन्नी ने मलेरकोटला के बग्गा को पटकनी दी। प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के नामी पहलवानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि किरपालपुर पंचायत के प्रधान गुरप्रताप सिंह बब्बू ने बड़ी माली जीतने वाले विजेता पहलवान को 21 हजार व उपविजेता को 20 हजार रुपये देकर पुरस्कृत दिया। छोटी माली जीतने वाले विजेता पहलवान सन्नी को 11 हजार व उपविजेता बग्गा को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य मदन चौधरी, पूर्व बीडीसी कृष्ण लाल, पम्मी डाडी, मलपुर प्रधान पोला राम चौधरी, भाग सिंह, रनजीत सिंह, संतोख सिंह, कमल कुमार, मास्टर मेघ सहाय, डॉ. दिगदेश व अन्य उपस्थित रहे।