फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लूनस पंचायत में लगाया मुफ्त नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
लूनस पंचायत में जन कल्याण समिति की ओर से लगाए गए कैंप में रोगियों की जांच करते हुए चिक्तिसक-स्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़ (सोलन)। जनकल्याण समिति की ओर से लूनस पंचायत घर में एक निशुल्क आंखों की जांच और स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी रामसरन ने मुख्याअतिथि के रूप में शिरकत की और ज्योति प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने टीम को 1100 रुपये की राशि भी दी। शिविर का आयोजन महाराणा युवा क्लब की और बड़े ही शानदार तरीके से किया गया, जिसमें क्लब के प्रधान गुरमीत सिंह, सदस्य रोहित राणा, दिनेश कुमार, प्रभात, सचिन और महेश ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। इस शिविर में करीब 55 महिला, पुरुष और बच्चों ने आंखों की जांच करवाई, जबकि 50 के करीब लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर में नव किरण आई हॉस्पिटल नालागढ़ और विजेंद्रा हॉस्पिटल नालागढ़ की टीम ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। इस मौके पर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष विशाल परमार, सदस्य समिता परमार, मनु ठाकुर, अमन और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें