फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: यूपी की महिला 9.10 लाख रुपये लेकर फरार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वास में लेकर एंठे पैसे, फोन बंद कर हुई गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के मखनू माजरा क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने उत्तर प्रदेश की निवासी महिला पर 9.10 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मखनू माजरा निवासी पीड़िता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेहरामपुर गांव की रहने वाली चंचल कपूर ने कई किस्तों में कुल 9 लाख 10 हजार रुपये लिए। आरोपी महिला अब अचानक गायब हो गई है और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला पहले भी पैसे लेती थी और एक निजी फाइनेंस कंपनी में निवेश करती थी। पूर्व में ली गई रकम समय पर वापस कर दी जाती थी, जिससेविश्वास बना रहा। इसी भरोसे का फायदा उठाकर इस बार आरोपी महिला उससे बड़ी रकम ऐंठकर फरार हो गई।
विज्ञापन

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें