फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मॉडलिंग और फोटोशूट के नाम पर 5.08 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलिब्रिटी फेस कंपनी के पांच लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

बद्दी के युवक को दिल्ली में फोटोशूट कराने का दिया था झांसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-3 के रहने वाले एक व्यक्ति से मॉडलिंग और फोटोशूट के नाम पर 5 लाख 8 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बद्दी पुलिस ने सेलिब्रिटी फेस कंपनी के पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित हर्षवर्धन ने बताया कि हरियाणा के गुड़गांव स्थित सेलिब्रिटी फेस कंपनी की टीम ने मॉडलिंग और फोटोशूट कराने के नाम पर संपर्क किया। आरोपियों ने झांसा दिया कि वे जो भी रकम लेंगे, उसका बाकायदा बिल दिया जाएगा। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने 19 जुलाई को दिल्ली के एक होटल में फोटोशूट का समय तय किया था। जब वह वहां पहुंचा, तो पता चला कि उस नाम का कोई होटल ही नहीं है। 4 जून से 5 सितंबर के बीच आरोपियों ने उससे अलग-अलग किस्तों में कुल 5 लाख 8 हजार रुपये ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद आरोपियों ने न तो उसका फोटोशूट कराया और न ही पैसे वापस लौटाए। पीड़ित ने पुलिस से सेलिब्रिटी फेस कंपनी के राकेश द्विवेदी और उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें