फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टा महलोग के चार शिक्षकों को मिला महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व नवाचारपूर्ण शिक्षण के लिए किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेमिनार सह महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026 कार्यक्रम में शिक्षा खंड पट्टा महलोग के चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला सोलन के शिक्षा खंड पट्टा महलोग के शिक्षकों ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सम्मानित शिक्षकों में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा महलोग की वाणिज्य प्रवक्ता डॉ. अमनप्रीत, राजकीय उच्च विद्यालय घियांन की मुख्याध्यापिका शालू महाजन, जीएचएस भावगुड़ी के टीजीटी अरुण और जीपीएस धौलर के जेबीटी नवीन गौतम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र, उपनिदेशक (क्वालिटी कंट्रोल), राज कुमार प्रशार, उप जिला शिक्षा अधिकारी तथा गीतांजलि, प्राचार्य डाइट सोलन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मानित शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचारपूर्ण शिक्षण, समर्पित सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित शिक्षकों बल्कि पूरे विद्यालय, शिक्षा खंड और जिले के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें