फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में मिठाइयों के चार सैंपल फेल, रंगदार बर्फी अनसेफ निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदार को मिठाई बनाने-बेचने पर लगाई रोक, 30 दिनों में मांगा जवाब
विज्ञापन

मिठाई दुकानदारों को भेजा नोटिस, आगामी दिनों में होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भरे गए सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद सोलन में हड़कंप मच गया है। जिले में पांच मिठाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं, जिनमें शहर से सटे सलोगड़ा की मिठाई दुकान में बनी गुलाबी रंग की कोकोनेट बर्फी का सैंपल अनसेफ पाया गया है। सैंपल में रंग की अधिक मात्रा पाई गई है। सैंपल के अनसेफ निकलने के बाद विभाग ने संबंधित दुकानदार को मिठाई को बनाने और बेचने पर तत्काल रोक लगा दी है।अनसेफ बर्फी के अलावा जिले में चार अन्य मिठाइयों के सैंपल भी फेल हो गए हैं। ये सैंपल सब-स्टैंडर्ड निकले हैं। वहीं एप्पल खोआ, मिलाई पेड़ा, मिल्क केक और खोआ के सैंपल फेल हुए हैं। विभाग की ओर से सभी संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेज दिया गया है और 30 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद विभाग की ओर से नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ये सभी सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को ही सीटीएल कंडाघाट से विभाग के पास आई है।त्योहारी सीजन में विभाग ने जिले में करीब 130 के आसपास खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे। हाल ही में आई 15 अन्य सैंपलों की रिपोर्ट में से पांच सैंपल फेल निकले हैं, जबकि अन्य पास हुए हैं। कुछ अन्य सैंपलों की रिपोर्ट अभी भी आना बाकी है।
विज्ञापन


मिठाई के सैंपलों की रिपोर्ट सीटीएल कंडाघाट से आनी शुरू हो गई है। हाल ही आई रिपोर्ट में जिले से चार और एक सैंपल नगर निगम क्षेत्र का फेल हुआ है। अनसेफ निकले सैंपल में मिठाई दुकानदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दुकानदारों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

डॉ. अतुल कायस्थ, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें