नालागढ़ अस्पताल में रक्तदान करने वाले युवा को पटका देते हुए विधायक- संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विधायक हरदीप सिंह बावा ने सोमवार को नालागढ़ के सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। यह एकत्रित रक्त नालागढ़ अस्पताल के ब्लड बैंक को प्रदान किया गया। शिविर के दौरान मरीजों और तीमारदारों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। नालागढ़ अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने ब्लड एकत्रित करने का कार्य किया। विधायक हरदीप सिंह बावा ने अस्पताल परिसर में एक पौधा भी लगाया। विधायक बावा ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि अस्पताल की ब्लड बैंक सेपरेशन यूनिट को जल्द ही कार्यान्वित किया जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष वंदना बंसल, पार्षद महेश गौतम, पार्षद अमरेंद्र भिंडर, उपमंडलाधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया, डीएसपी विषम ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी कवि राज नेगी और थाना प्रभारी नालागढ़ राकेश राय मौजूद रहे।