फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अब एमएमयू अस्पताल में आए स्क्रब टायफस के चार नए मरीज

Fri, 24 Jul 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की मेडिसिन ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। संवाद - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सोलन समेत सिरमौर जिला के मरीज पाए गए स्क्रब से पॉजिटिव
विज्ञापन

विभाग ने किया इलाज शुरू, ऑब्जर्वेशन में रखे गए हैं मरीज
जिले में बढ़ा मरीजों का आंकड़ा, अब तक आठ आए पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में स्क्रब टायफस के चार नए मामले और आए हैं। ये चार नए मामले जिले के एकमात्र निजी मेडिकल कॉलेज एमएमयू में आए हैं, हालांकि यह मामले तीन दिन में हैं। इससे पहले क्षेत्रीय अस्पताल में चार मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर आठ तक पहुंच गया है। नए सामने आए मामलों में सोलन, नदीपार क्षेत्र और पड़ासी जिला सिरमौर के मरीज शामिल हैं। वहीं मामले आने के बाद अब विभाग ने मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। मरीजों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अस्पतालों में रोजाना 10 से 12 मरीज तेज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जिनमें से एक से दो मरीजों में स्क्रब टायफस के स्पष्ट लक्षण देखने को मिल रहे हैं। संदिग्ध पाए जाने पर मरीजों को तुरंत भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में स्क्रब टायफस के मामलों में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि ग्रामीण इलाकों में खेतों और झाड़ियों में घास कटाई का काम शुरू होने वाला है। स्क्रब टायफस ओरिएंटिया सुसुगामुशी नामक बैक्टीरिया से होने वाली एक संक्रामक बीमारी है, जो घास-फूस और झाड़ियों में पनपने वाले संक्रमित पिस्सू (कीट) के काटने से फैलती है।
इनसेट
स्क्रब टायफस के लक्षण
स्क्रब टायफस ओरिएंटिया सुसुगामुशी बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, जो संक्रमित कीट के काटने से फैलती है। यह कीट घास और झाड़ियों में पाया जाता है। स्क्रब टायफस की चपेट में 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोग अधिक आते हैं। इसमें संक्रमित व्यक्ति को 104 से 105 डिग्री तक बुखार हो सकता है। जोड़ों में दर्द, कंपकपी के साथ बुखार आना, शरीर में अकड़न और कमजोरी महसूस होना इसके प्रमुख लक्षण हैं। अधिक संक्रमण होने पर गर्दन, बाजू के नीचे और कूल्हों के ऊपर गांठें (गिल्टियां) हो सकती हैं। शरीर पर काले रंग के चकत्ते भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विभाग का अलर्ट और बचाव के निर्देश
जुलाई में ही अब तक कुल आठ मामले (जिसमें नालागढ़, सोलन व सिरमौर क्षेत्र शामिल हैं) पॉजिटिव आ चुके हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है और सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील है कि वे घास और झाड़ियों वाले क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखें। यदि काम के सिलसिले में घास काटने जाना भी पड़े, तो अपने पूरे शरीर को कपड़े से अच्छी तरह ढक कर रखें।
डॉ. अजय पाठक, सीएमओ सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें