फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 62.13 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कसौली में की कार्रवाई
विज्ञापन

धर्मपुर, कसौली के आसपास क्षेत्रों में सप्लाई करने की फिराक में थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कसौली। पर्यटन नगरी कसौली में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पंजाब के चार युवकों को 62.13 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कसौली, धर्मपुर और आसपास के इलाकों में युवाओं और स्कूल-कॉलेज के छात्रों को यह नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में थे। जानकारी के अनुसार पुलिस सोलन शहर, कुमारहट्टी, धर्मपुर और कसौली क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक गाड़ी में चार युवक कसौली क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कसौली के छत्तरी मोड पर उक्त गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली। गाड़ी में सवार लुधियाना (पंजाब) के चार युवकों वीरेंद्र सिंह (26), लखविंद्र (21), कुनाल (25) और किथू मट्टू (20) के कब्जे से पुलिस को 62.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


तीन आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी वीरेंद्र को छोड़कर अन्य तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। ये तीनों आरोपी लुधियाना के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े के मामलों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी कुनाल पर तीन, जबकि अन्य दो पर एक-एक मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें