फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोड़ी गुज्जरां गांव में एक करोड़ से लगेगा सिंचाई ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक ने किया भूमि पूजन, 20 बीघा जमीन को मिलेगी सिंचाई सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने गुलाबपुरा पंचायत के सौड़ी गुजरां में सिंचाई ट्यूबवेल के लिए भूमि पूजन किया। ट्यूबवेल पर एक करोड़ खर्च होंगे। गांव के 250 बीघा जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने बताया कि लंबे समय से सौड़ी गुजरां गांव के लोग ट्यूबवेल की मांग कर रहे थे। यहां के लोगों को 250 बीघा जमीन बंजर थी। बारिश होने पर ही अनाज होता था। कई बार समय पर बारिश न होने से किसानों को फसल से हाथ धोना पड़ता था, लेकिन अब ट्यूबवेल लगने से गांव की जमीन सिंचित होगी और लोग यहां पर नकदी फसलें भी उगा पाएंगे। विधायक का सौडी गुजरां पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। लोगों ने विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखीं जिन्हें उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता जसविंद्र सिंह ने बताया कि इस सिंचाई योजना में पंप हाउस, राइजिंग लाइन तैयार की जाएगी। इस मौके पर प्रधान जसविंद्र सिंह, उपप्रधान गुरचरण सिंह, हरप्रीत कौर, निक्का राम ठाकुर, लज्जा राम, कृष्ण चौधरी, भागा चौधरी, नबरदार दलीप सिंह, जोगिंद्र सिंह,रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें