नशा करके या नाबालिग का वाहन चलाना है अपराध
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें
नालागढ़ में पुलिस की पाठशाला का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से व अवस्थी एजुकेशनल सोसाइटी के सहयोग से द गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल नालागढ़ में पुलिस की पाठशाला लगी। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त) चमन लाल कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों और पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि आपको सड़क पर कोई घायल व्यक्ति दिखाई दे तो आप सबसे पहले 100 एवं 108 नंबर पर फोन करके उस को प्राथमिक उपचार के लिए भेजें, इसमें आपको कोई परेशानी नहीं होगी और किसी की जान बच जाएगी। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। यह केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। नशा करके वाहन नहीं चलाएं और न ही नाबालिग वाहन चलाएं इसमें माता-पिता पर केस हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में है। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। संस्थान के चेयरमैन चंद्रशेखर अवस्थी ने अमर उजाला द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार जताया और इस तरह के कार्यक्रम करवाने के लिए सराहना की। स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव गुलेरिया ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों को अवश्य लाभ मिलेगा। इस दौरान बच्चों ने उनसे कई सवाल भी किए।
इस अवसर कर संस्थान के चेयरमैन चंद्रशेखर अवस्थी, अतिरिक्त निदेशक ऋषभ अवस्थी, रजत अवस्थी, प्रधानाचार्य राजीव गुलेरिया, दीपिका शर्मा, मंजू बाला, विजय कुमारी और बलविंद्र कौर भी उपस्थित रहे।
इनसेट
सवाल : ट्रैफिक पुलिस यातायात को कैसे नियंत्रण करती है।
दिव्या-छात्रा
जवाब : इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं जो लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते उनका चालान करके जुर्माना वसूला जाता है ताकि भविष्य में नियमों का पालन करें।
इनसेट
सवाल : क्या सिविल ड्रेस में पुलिस चालान कर सकती है।
यशिका-छात्रा
जवाब: सिविल ड्रेस में कोई अधिकारी चालान नहीं कर सकता, परंतु उसके साथ हेड कांस्टेबल स्तर के कर्मी जो वर्दी में हो तो वह चालान करवा सकता है।
इनसेट
सवाल : यदि कोई ऑनलाइन परेशान करें तो क्या करना चाहिए।
श्रुति-छात्रा
जवाब : इसकी शिकायत पुलिस के साइबर सेल में की जा सकती है और वहां से दोषी को पकड़ा जा सकता है।
इनसेट
सवाल : यदि हमारे सामने कोई नशा कर रहा या नशे का टीका लगा रहा हो तो क्या करना चाहिए।
नंदिनी-छात्रा
जवाब: उसकी फोटो खींच सकते हैं। यदि कोई गवाह भी हो तो भी उसके आधार पर शिकायत कर सकते हैं।
नालागढ़ के द गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस पाठशाला के दौरान रिटायर्ड एएसपी चमन लाल के साथ स
नालागढ़ के द गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस पाठशाला के दौरान रिटायर्ड एएसपी चमन लाल के साथ स
नालागढ़ के द गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस पाठशाला के दौरान रिटायर्ड एएसपी चमन लाल के साथ स