फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पूर्व राइफलमैन गुलशन कुमार को दी सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सुबाथू (सोलन)। सुबाथू के साथ लगते देलगी गांव निवासी पूर्व राइफलमैन गुलशन कुमार छेत्री ने रविवार को जीकरपुर स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर रविवार रात को उनके निवास स्थान देलगी में लाया गया। वहीं सोमवार को देलगी के सभी लोगों की मौजूदगी में सैनिक सम्मान के साथ पूर्व सैनिक राइफलमैन का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारतीय पूर्व सैनिक सुबाथू लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर दीपक तामग और उनके सहयोगी सूबेदार मेजर राजिंदर गुरुंग, नायब सूबेदार किशन सिंह गुरुंग, नाइक बलबीर सिंह गुरुंग, नाइक अनूप थापा, नाइक गौतम श्रेष्ठा, नाइक राम शर्मा, नाइक किशन गुरुंग, नायक अनूप गुरुंग (बनयारा) मौजूद रहे और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें