फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू सेक्टर-2 के उद्योग में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। परवाणू के सेक्टर-2 स्थित एक नामी उद्योग फेडरल मुगल में रविवार देर रात आग लग गई। इससे कंपनी में भारी नुकसान हुआ है। वहीं परवाणू अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार देर रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान उद्योग में चल रही रात की शिफ्ट में करीब 8 से 10 लोग कार्य कर रहे थे। इसके साथ में कंपनी का प्लेटिंग प्लांट जो बंद था उसमें अचानक आग लग गई। जिसके चलते अंदर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने परवाणू अग्निशमन विभाग को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही परवाणू अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस दौरान प्लेटिंग प्लांट में केमिकल्स होने के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिसे बुझाने में अग्निशमन विभाग को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। विभाग की टीम ने लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं फेडरल मुगल इंडस्ट्रीज की ऑफिसर राधिका ने बताया कि कंपनी में लगी आग से किसी प्रकार की जानी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा सभी सुरक्षित हैं। आग किन कारणों से लगी उसकी शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट होना लग रहा है, परंतु फिर भी कंपनी प्रबंधन असल कारणों को जानने के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा आगजनी में कंपनी का कितना नुकसान हुआ है उस का आकलन किया जा रहा है | उधर, परवाणू अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर अनिल कुमार ने बताया कि कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें