संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। वन परिक्षेत्र कुठाड़ के लिए चयनित 12 वन मित्रों को विभाग ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए है। वन खंड अधिकारी सूरजपुर रविकांत ने बताया कि वन परिक्षेत्र कुठाड़ में कुल 12 बीटों के लिए 12 मित्र नियुक्त किए गए हैं। इन वन मित्रों की तैनाती से स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा। यह सभी वन मित्र तत्काल प्रभाव से अपने-अपने वन क्षेत्र में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। इस मौके पर वन रक्षक अजय कुमार व रमन कुमार उपस्थित रहे।