फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजनित रोग की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर पर करे कॉल 104

विज्ञापन
सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। जिले में जलजनित रोगियों के बढ़ते आंकड़ों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं लोगों को जलजनित समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 भी जारी कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग अब जलशक्ति विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्र में प्राकृतिक जलस्रोतों और टैंकों के सैंपल लेगा।
विज्ञापन

इसमें पानी की टेस्टिंग की जाएगी कि वह कितना साफ है। ऐसे में जहां पर पानी खराब होगा, वहां पर पानी में क्लोरीन डालने के साथ टैंकों की सफाई भी करवाई जाएगी। इसके अलावा लोगों को जलजनित रोगों के संबंध में जागरूक करने के लिए 24 जुलाई तक विशेष जागरूक पखवाड़ा भी शुरू कर दिया है। उधर, इस बारे में बीएमओ धर्मपुर डॉ. कविता शर्मा ने कहा कि जलजनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब जलशक्ति विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्रोतों से पानी के सैंपल लेगा।
जानकारी के अनुसार जिले के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन और परवाणू में जलजनित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, सोमवार को भी सोलन और परवाणू में 15 बच्चों समेत 70 लोग जलजनित रोगों से पीड़ित मरीज पहुंचे थे। इन मरीजों में बुखार, जुकाम, उल्टी और दस्त के लक्षण हैं। ईएसआई अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया है। सोलन अस्पताल में जलजनित रोगों के पैर पसारने के आने से ओपीड़ी भी बढ़ती जा रही है। लोगों को सतर्क रहने और उबला हुआ पानी पीने के लिए आग्रह किया है।
विज्ञापन

शिविर में किया लोगों को जागरूक
इसे लेकर मंगलवार को भी ग्राम कोट सायरी में शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्पना कौशल ने की। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को कीट जनित और जल जनित रोगों की रोकथाम के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 का प्रयोग कर सकते है। इस दौरान विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।
ये सावधानियां बरतें
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार चिकित्सकों के अनुसार जलजनित रोगों से बचाव के लिए पानी को लगभग 10 मिनट तक उबाल कर उसे ठंडा होने के बाद पीएं। फ्रिज का ठंडा पानी न पीएं। पानी की टंकियों को ढक कर रखें। 20 लीटर की बाल्टी में एक क्लोरीन की गोली डालें। पुराना बचा हुआ खाना न खाएं। फलों सब्जियों का अधिक सेवन करें। बाहर के खाने का ज्यादा इस्तेमाल न करें। तले हुए और बासा खाने से बचें। दस्त होने पर ओआरएस घोल बार-बार पीएं। चिकित्सकों की सलाह से ही दवाइयों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें