सोलन में गीता सदन ने जीता फुटबाल मैच।
- फोटो : demo pic
गीता आदर्श विद्यालय के सौजन्य से ठोडो मैदान में आयोजित फुटबाल मैच गीता सदन ने जीत लिया। कार्यक्रम में गीता आश्रम समिति के प्रधान हेमराज गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में गीता सदन ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर कनिष्ठ वर्ग का मैच अपने नाम किया।
वरिष्ठ वर्ग में कृष्णा सदन की टीम विजयी रही। कार्यक्रम में गीता आश्रम समिति के प्रधान हेमराज गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इसके साथ ही कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने परेड में भाग लिया। हेमराज गोयल ने सभी जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रीति बख्शी, इंदु शर्मा, संजना गोयल, वंदना शर्मा, विकास और सुरेंद्र समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।