फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूलिनी विवि के छात्रों को लाखों के पैकेज ऑफर

Wed, 16 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
शूल‌िनी व‌िव‌ि के छात्रों को लाखों रुपये के पैकेज ऑफर। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शूलिनी विश्वविद्यालय के एमबीए के छात्रों को नामी कंपनियों में नौकरी के आफर मिले हैं। विश्वविद्यालय में चल रहे प्लेसमेंट ड्राइव के दो दिन के भीतर ही नामी कंपनियों ने 45 जॉब आफर छात्रों को दिए हैं। इस प्लेसमेंट ड्राइव में दो दिन में देश और विदेश की 16 कंपनियों ने भाग लिया है और आने वाले दिनों में कई और कंपनियां कैंपस में आ रही हैं। इसमें सबसे अधिक सात लाख का पैकेज इसी विवि के छात्र हिमांशु को ऑफर हुआ है।
विज्ञापन


विवि का दावा है कि प्रारंभिक दौर में अब तक कई स्टूडेंट्स को एक से ज्यादा जॉब ऑफर मिले हैं। अपने यहां नियुक्ति की पेशकश देते हुए कंपनियों ने सालाना पैकेज 3-8 लाख रुपये के बीच देने का वादा किया है। इस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कई सफलता की कहानियां भी सुनाई गईं। शूलिनी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमबीए कोर्स करने वाला हिमांशु चौहान उनमें से एक है।  हिमांशु को एयरटेल, जेनपेक्ट और शुभम फाइनेंस जैसी नामी कंपनियों ने जॉब ऑफर दिया है। इसमें सबसे सबसे ज्यादा 7 लाख रुपये का सालाना पैकेज हैं।

कारपोरेट निर्माण जगत से वर्धमान, आनंद ऑटोमोटिव, ग्रोज बेकर्ट ने शूलिनी के प्रबंधन के छात्रों को नौकरी के प्रस्ताव दिए हैं। एयरटेल, टीसीएस, ओबेरॉय, नौकरी डॉट कॉम और ईसुजु ने भी प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया आईसीआईसीआई के एचआर चीफ और वाइस प्रेसिडेंट जुधाजीत दास छात्रों से रूबरू हुए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर अतुल खोसला ने कहा कि प्लेसमेंट में जो कंपनियां भाग ले रही हैं, उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे प्रायोजित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें