संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में पनीर का एक सैंपल फेल हो गया है। विभाग ने संबंधित दुकानदार को नोटिस देकर जवाब मांगा है। यह सैंपल टीम ने बीते दिनों भरा था।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों समेत ढाबों में दबिश देकर कुकिंग ऑयल, हल्दी, रिफाइंड समेत 13 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं। ये सैंपल औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन समेत भूमती से भरे हैं। दुकानों में खाद्य लाइसेंस समेत ढाबों में सफाई व्यवस्था भी जांची। कई दुकानदारों को लाइसेंस बनाने के निर्देश भी दिए गए।
जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से गठित टीमों ने बीते दिनों आठ खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे। इसमें पनीर का सैंपल सब-स्टैंडर्ड आया है। इन सैंपलों की रिपोर्ट विभाग के पास हाल ही में आई।
विभाग ने 15 दिन में संबंधित व्यक्ति से जवाब मांगा है। वहीं विभाग ने भरे 13 सैंपलों को सीटीएल कंडाघाट भेजा गया है। इन सैंपलों की रिपोर्ट 15 दिन बाद विभाग के पास पहुंचेगी।
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि पनीर का सैंपल फेल हो गया है। इसी के साथ बीबीएन समेत अन्य जगहों से 13 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।