फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध की चपेट में आया बीबीएन, घरों में दुबके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन धुंध की चपेट में आ गया है। सुबह से ही धुंध पड़ने से कंपकंपाती ठंडे के चलते लोगों ने जगह-जगह आग जलाकर दिन गुजारा। बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ में सुबह होते ही पूरा क्षेत्र धूंध के आगोश में आ गया। लोग अपने घरों में दुबके रहे।रविवार के चलते बाजार बंद होने से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छाया रहा। धुंध इतनी ज्यादा थी कि लोग अपने वाहनों को लाइट जला कर चलते देखे गए। वहीं उद्योगों में कार्यरत कामगारों को ठंड में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बद्दी निवासी हरपाल सिंह, शंकर सिंह, दीपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह से ही सूरज के दर्शन नहीं हो पाए। लोगों ने घरों में अंगीठी और हीटर जला कर ठंड से राहत ली। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर का मौसम बदलने से ठंड में बढ़ गई है। सुबह 10 बजे तक पहाड़ी क्षेत्र रामशहर में मौसम सुहावना था लेकिन 10 बजे के बाद क्षेत्र में धुंध पड़नी शुरू हो गई। एक घंटे के भीतर पूरा क्षेत्र धुंध के आगोश में चला गया। इससे छोटे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि, रविवार होने के कारण वाहनों की संख्या अधिक नहीं थी। सरकार के आदेशों के अनुसार अपनी दुकानें बंद रखी हुई थी। बाजार में केवल दूध की दुकानें ही खुली रहीं। क्षेत्र में निगम व निजी बसों का भी आगमन बहुत कम रहा। ठंड बढ़ने से लोग अपने घरों में दुबके रहे और केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें