फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में फ्लोर हॉकी चैंपियनशिप का आगाज

Wed, 16 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,साोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राज्य मंत्री युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, कौशल विकास एवं उद्योग उपक्रम सर्वानंद सोनोवाल ने धर्मपुर में स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से आयोजित शीतकालीन राष्ट्रीय फ्लोर हाकी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वहीं, 2017 में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल हासिल करने वाली टीम को 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में किया गया।

 खेलकूद प्रतियोगिता में 21 राज्यों के लगभग 540 खिलाड़ी और प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. राजीव सहजल में विशेष रूप से मौजूद रहे। स्पेशल ओलंपिक शीतकालीन राष्ट्रीय फ्लोर हाकी चैंपियनशिप तीन दिन तक चलेगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 114 खिलाड़ियों का चयन विश्व स्तरीय शीतकालीन फ्लोर हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जो कि मार्च 2017 में आस्ट्रिया में होगी। इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक सीईओ एयर मार्शल डैंजिल किलर, चेयरपर्सन रश्मिधर सूद, शीतकालीन खेल निदेशक मल्लिका नड्डा, ओमकार केडिया, पाइनग्रोव स्कूल के एमडी कैप्टन एजे सिंह, समीक्षा सिंह, मुक्ता, मदन मोहन मेहता, ब्यासा शुक्ला, निर्मल ठाकुर, आलोक बंसल, राजेश बंसल, केवल, मनोज कुमार मौजूद रहे।

बेहतर रहा है प्रदर्शन
स्पेशल ओलंपिक खेलों में भारत ने वर्ष 2013 में शीतकालीन विश्व स्तरीय फ्लोर हॉकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। यह प्रतियोगिता साउथ कोरिया में आयोजित हुई थी। इसमें 16 पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें महिला खिलाड़ियों ने गोल्ड मैडल व पुरुष खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर कुल 45 मेडल हासिल किए थे।

1968 में स्थापना
स्पेशल ओलंपिक भारत राष्ट्रीय खेल संगठन स्पेशल ओलंपिक की ओर से मान्यता प्राप्त है। इसकी स्थापना वर्ष 1968 में की गई थी। भारत में 33 प्रदेशों में लगभग 10 लाख विशेष खिलाड़ी पंजीकृत हैं। ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन के 24 खेलों मे भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें