फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भूपनगर स्थित गुरुद्वारा में चढ़ाया झंडा

Sun, 10 Mar 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी साईं रोड पर थाना पंचायत के तहत भूपनगर स्थित ऐतिहासिक बाबा जवाहर सिंह महाराज हरिपुर गुरुद्वारा साहिब में रविवार को झंडे की रस्म हुई। इसके बाद विशाल भंडारा हुआ।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे कड़ुआना गुरुद्वारा के पाठी गुलाब सिंह व मुख्य पुजारी राजेंद्र कोठारी ने अरदास पढ़ने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्यों ने झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की। इसके उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अखंड पाठ का भोग डाला गया। पुराने झंडे को उतार कर दूध से स्नान के उपरांत नया झंडा चढ़ाया गया। गुरुद्वारा दरबार के प्रबंधक तारा चंद चौधरी व राजिंदर कोठारी ने बताया कि इस आयोजन में धर्मपुर, थाना, धखडू माजरा, लेही, गुल्लरवाला, कड़ुआना, डोरिया, भटोली, बौनी फल्ला, वर्धमान मार्किट, जोहड़ीवाला, भूपनगर समेत विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हजारों प्रवासी मजदूरों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर एक बजे से देर शाम तक भंडारा चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें