फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला कृषि विभाग को मिला आधुनिक भवन, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Sun, 10 Mar 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
12.47 करोड़ की लागत से चंबाघाट के समीप बनाया
विज्ञापन

मृदा टेस्टिंग, प्रशिक्षण केंद्र समेत बीज भंडारण केंद्र का मिलेगा लाभ
जिले के किसानों को मिलेगी एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पिछले दो वर्षों से किराये के कमरों में चल रहा जिला कृषि विभाग कार्यालय को अपने भवन की सुविधा मिल गई है। रविवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आधुनिक सुविधाओं से लेस भवन का शुभारंभ किया। जिसका निर्माण कार्य करीब 12.47 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस भवन में अधिकारियों के लिए अलग-अलग कक्ष सहित मृदा टेस्टिंग, प्रशिक्षण सेंटर और बीज भंडारण केंद्र की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा विभाग के कर्मचारियों के लिए आवास का भी लाभ होगा।
गौर रहे कि कृषि विभाग भवन फोरलेन की जद में आ गया था। इसके बाद से यह कार्यालय एक निजी भवन में किराये पर चल रहा था। साथ ही कृषि विभाग ने पर्यटन विभाग के माध्यम से नए भवन का निर्माण करवाया। वहीं अब भवन निर्माण के बाद जिले के किसानों को कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें एक ही छत के नीचे उनकी हर समस्या का समाधान मौजूद होगा। कृषि विभाग के नए भवन के हर कमरे में इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी तरह के काम में परेशानी न हो। किसानों और अधिकारियों से यहीं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

इनसेट
ये भी मिलेगी सुविधा
नए भवन के भूतल पर मिट्टी जांच, आधुनिक बीज भंडारण कक्ष, पहली मंजिल में अधिकारियों के लिए कांफ्रेंसिंग लाल और अन्य स्टाफ कक्ष, दूसरी मंजिल में किसान प्रशिक्षण केंद्र और आतमा परियोजना का प्रसार कार्यालय होगा। जहां पर किसानों को विभिन्न प्रकार की खेती से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीसरी मंजिल में विभाग का स्टाफ होगा। इसके ऊपर यानी चौथी मंजिल पर उप निदेशक कृषि विभाग के अलावा दूसरे बड़े अधिकारियों का दफ्तर होगा।
इनसेट
मिट्टी जांच की मिलेगी सुविधा
स्वाॅयल टेस्टिंग लैब में किसान अपने खेत की मिट्टी की जांच करवा सकेंगे। जांच के बाद मिट्टी में जिस चीज की कमी होगी, उस तत्व को पूरा करने के लिए कृषि विभाग की ओर से सिफारिश की जाएगी। मृदा जांच का बड़ा फायदा यह होगा, एक तो मिट्टी की सेहत सुधरेगी और दूसरा किसान का उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन

इनसेट
स्टाफ आवास की भी सुविधा
कृषि विभाग के नए भवन के साथ कर्मचारियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। इसके तहत कर्मचारियों के लिए आवास भी तैयार किए गए है। इसमें टाइप वन, टू और थ्री के कमरे शामिल हैं। ताकि चतुर्थ श्रेणी से लेकर अन्य कर्मचारी व अन्य अधिकारियों को आवास सुविधा मिल सके। इसके अलावा परिसर में फूलों की क्यारियां भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें