सोलन शहर के बारिश के बाद मालरोड पर कन्या स्कूल के पास गिरा पेड़। संवाद
कालका शिमला फोरलेन पर भी कई जगह गिरे पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में वीरवार देर रात को हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन काफी प्रभावित हुआ। करीब 4 घंटे तक रात को मूसलाधार बारिश हुई इस दौरान 12.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इससे जिले में करीब 5 सड़के बंद हुई जिसमें कसौली निर्वाचन क्षेत्र की तीन जबकि अर्की की दो सके बंद हो गई। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने दोपहर तक इन सभी सड़कों को खोल दिया। इसके अलावा परवाणू शिमला फोरलेन पर भी कुछ जगहों पर हल्के पत्थर गिरे। फोरलेन निर्माण कंपनी ने जेसीबी मशीन से तुरंत इन पत्थरों को हटवा दिया। साथ ही कई जगहों पर भारी मात्रा में पानी आने की शिकायतें भी मिली। कसौली विधानसभा क्षेत्र के चमो पंचायत में भी एक जगह पर मालवा आया। जिला परिषद सदस्य नेत्र अत्रि नियमों के का निरीक्षण कर लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
फोरलेन का पानी घरों में घुसने से लोग परेशान
सोलन। कंडाघाट उपमंडल की क्वारग पंचायत में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा बारिश के पानी का रुख आबादी की ओर मोड़े जाने से कई घरों में तेज बहाव के साथ पानी घुस गया। इस वजह से स्थानीय निवासियों को रातभर जलभराव से जूझना पड़ा और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार पानी का रास्ता बदलने की कोशिशों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। संवाद
इनसेट
मालरोड पर छात्रा स्कूल के पास गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा
सोलन। देररात हुई भारी बारिश के कारण शहर के मालरोड स्थित छात्रा स्कूल के पास एक पुराना पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि पेड़ सीधे सड़क पर न गिरकर बिजली की तारों पर अटका, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, तारों को नुकसान पहुंचने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जिले में बारिश से प्रभावित अन्य स्थानों का जायज़ा लिया जा रहा है। संवाद