संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला में जिले के 15 स्कूलों से कुल 53 शिक्षक भाग ले रहे हैं।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के कौशल विकास और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाना है। कार्यशाला की निगरानी समग्र शिक्षा सोलन के उपनिदेशक डॉ. राजिंद्र वर्मा ने की। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराया जा रहा है, जिससे वह अपने व्यावसायिक विकास को और अधिक सशक्त बना सकें। इसके अलावा पीएम श्री योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों और गाइडलाइंस की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। यह कार्यशाला शिक्षकों को बेहतर शिक्षण तकनीकों से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और स्कूलों में समग्र शैक्षिक वातावरण को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के कौशल विकास और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाना है। कार्यशाला की निगरानी समग्र शिक्षा सोलन के उपनिदेशक डॉ. राजिंद्र वर्मा ने की। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराया जा रहा है, जिससे वह अपने व्यावसायिक विकास को और अधिक सशक्त बना सकें।