फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंबुजा फाउंडेशन ने दावटी पंचायत में मनाया विश्व जल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से दावटी पंचायत के शिव नगर में विश्व जल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में दावटी पंचायत की प्रधान इंदिरा देवी और उपप्रधान हीरा सिंह कौंडल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन के परियोजना समंवयक हरि कृष्ण शर्मा ने लोगों को पानी के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पानी को बचाना हमारे लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि आने वाले समय में पानी की बहुत दिक्कत होने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारा यह दायित्व बनता है कि हम पानी के स्रोतों को नियमित रूप से साफ-सफाई करके उन्हें बचा सकते हैं। इस मौके पर पंचायत प्रधान इंदिरा देवी ने कहा कि अंबुजा फाउंडेशन व नाबार्ड ने क्षेत्र में जलागम परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जो मृदा व जल संरक्षण पर कार्य कर रही है। यह परियोजना क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी है और इससे हमारे क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होगा। पंचायत उप प्रधान हीरा सिंह कौंडल ने कहा कि हमें जल को व्यर्थ नहीं गंवाना है। अंबुजा फाउंडेशन की क्षेत्रीय प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा कि अंबुजा फाउंडेशन ने आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं से जल संरक्षण पर कार्य किया जाता है। इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर, प्राथमिक पाठशाला शिवनगर ने समूह गान, नाटक व विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जल दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें