ग्लेनमार्क फार्मा में कराया हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग प्रोग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। फार्मा में कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष हिट कार्डियो प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हिट ट्रेनर अपर्णा ठाकुर ने प्रतिभागियों को हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग आधारित कार्डियो एक्सरसाइज का अभ्यास करवाया।
उन्होंने बताया कि नियमित कार्डियो अभ्यास शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने, मोटापा कम करने, हृदय को स्वस्थ बनाए रखने और मानसिक तनाव को दूर करने में बेहद लाभकारी होता है। कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ एक्सरसाइज सत्र में भाग लिया और फिटनेस गतिविधियों का आनंद लिया।
इस अवसर पर हेल्थ विशेषज्ञ डॉ. किशोर ठाकुर ने भी विशेष प्रस्तुति दी। उन्होंने दैनिक जीवन में किए जाने वाले सरल व्यायामों, शरीर को सक्रिय रखने वाली एक्सरसाइज तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। डाॅ. ठाकुर ने विशेष रूप से नाड़ी शोधन प्राणायाम के लाभ बताते हुए कहा कि यह शरीर और मन के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने बताया कि नियमित कार्डियो अभ्यास शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने, मोटापा कम करने, हृदय को स्वस्थ बनाए रखने और मानसिक तनाव को दूर करने में बेहद लाभकारी होता है। कर्मचारियों ने एक्सरसाइज सत्र में भाग लिया और फिटनेस गतिविधियों का आनंद लिया।