फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू छावनी की पहली जीत, प्रिंस बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
सुबाथू छावनी परिषद की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच बने प्रिंस कुमार को सम्
विज्ञापन
दूसरे दौर के मुकाबले में कैंट बोर्ड इलेवन ने रॉयल ब्रदर्स स्पाेर्ट्स दी मात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। सुबाथू छावनी परिषद की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दौर के मुकाबलों का रोमांचक आगाज हो गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खिताब हासिल करने के लिए कुल 13 टीमें मैदान में उतरी हैं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में कैंट बोर्ड इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रॉयल ब्रदर्स स्पाेर्ट्स को 14 गेंद शेष रहते करारी शिकस्त दी। कैंट बोर्ड इलेवन की इस जीत के मुख्य नायक छावनी परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक प्रिंस कुमार रहे। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए मैदान के चारों ओर आक्रामक बल्लेबाजी की। प्रिंस ने महज 28 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 56 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने जीत के लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। कैंट बोर्ड इलेवन के कप्तान एवं छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी निशांत गुप्ता हालांकि बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन विकेट के पीछे उनकी फुर्ती देखने लायक थी। उन्होंने विकेटकीपिंग करते हुए दो शानदार कैच लपके और एक बल्लेबाज को स्टंप आउट कर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया, जिससे टीम की जीत का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन

मैच समाप्त होने के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अधिशाषी अधिकारी निशांत गुप्ता ने शानदार पारी खेलने वाले प्रिंस कुमार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरी विजेता टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें