फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में पहली बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, दुकानों और घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
नगर पंचायत कुनिहार में शुक्रवार को हुई पहली बारिश से दुकानों के बाहर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
नालियों के बंद होने से जगह-जगह बहता रहा बारिश के बाद पानी
विज्ञापन

गंदगी और बदबू के कारण दुकानदारों को उठानी पड़ी परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। नगर पंचायत कुनिहार में शुक्रवार को हुई पहली ही बारिश ने स्थानीय प्रशासन की जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी। नालियों से पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा, जिससे पूरा बाजार और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए। इस जलभराव के कारण कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान बाजार क्षेत्र की कई दुकानों में पानी भर गया। इससे दुकानों में रखा कीमती सामान खराब हो गया। यही हाल घरों का भी रहा, जहां पानी घुसने से लोगों को अपने घरों से पानी निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। सड़कों पर हुए जलभराव ने पैदल चलने वालों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों के लिए भी बड़ी परेशानी खड़ी कर दी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बरसात से पहले नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण यह भयावह स्थिति उत्पन्न हुई। पहली बारिश में ही कई स्थानों पर पानी जमा हो गया और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा, जिससे गंदगी और बदबू फैल गई।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम पंचायत कुनिहार के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर ने सफाई कार्य के लगातार चलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पानी जमा हुआ है, वहां कुछ लोगों की ओर से नालियों में पत्थर और अन्य सामग्री डालने से पानी की निकासी बाधित हुई है। इसके अतिरिक्त, कुछ लोग भवन निर्माण सामग्री और मलबा सड़कों के किनारे फेंक देते हैं, जिससे नालियां अवरुद्ध हो जाती हैं। पूर्व प्रधान ने लोगों से अपील की है कि वे भवन निर्माण सामग्री हटाने के साथ-साथ नालियों की सफाई का भी ध्यान रखें, ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन और आम लोगों के आपसी सहयोग की नितांत आवश्यकता है।

नगर पंचायत कुनिहार में शुक्रवार को हुई पहली बारिश से दुकानों के बाहर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें