फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर खंड में 66,133 मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनावों के बाद अब पंचायत चुनावों लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। तीन चरणों में करवाए जा रहे पंचायत के चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियों को तैयार कर दिया है। विकास खंड धर्मपुर में शुक्रवार को चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 276 वार्डों के लिए पीठासीन अधिकारियों की अगुवाई में चार सदस्यों की पोलिंग पार्टी तैनात कर दी गई है। विकास खंड धर्मपुर के तहत आने वाली 44 पंचायतों, जिसमें 38 पंचायतें पुरानी और नई पांच पंचायतों में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन

इसके लिए रिहर्सल भी करवाई जा चुकी है। इसमें पहले 6 व 12 जनवरी करवाई गई थी जबकि शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को सभी पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है। विकास खंड धर्मपुर की 44 पंचायतों में 17 जनवरी को ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान होगा।
19 जनवरी को विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, प्राथा, रौड़ी, मंडेसर, केंडोल, बढलग, कालूझिंडा, घड़सी, हुड़ंग, बाडिय़ां, सनवारा, नाहरी, चम्मों, जगजीतनगर तथा जाबली में मतदान होगा। 21 जनवरी को विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चंडी, गनोल, कसौली-गढख़ल, गढख़ल-सनावर, दाड़वां, कोटी नांब तथा मेहलों में मतदान होगा।
विज्ञापन

विकास खंड धर्मपुर की 44 पंचायतों व 276 वार्डों के लिए 66,133 वोटर पंचायतों का भविष्य तय करेंगे। इनमे 33,222 पुरुष व 32,211 महिला है। विकास खंड धर्मपुर की 44 पंचायतों के लिए प्रधान पद के लिए 166 उम्मीदवार, उपप्रधान पद के लिए 168 उम्मीदवार व 135 वार्डों के लिए 306 उम्मीदवार मैदान में हैं। विकास खंड धर्मपुर की पंचायत चामियां निर्विरोध चुनी जा चुकी है जबकि 139 वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं। तीन वार्ड ऐसे हैं जहां पर किसी ने भी नामांकन दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें