फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में बनेगा पहला डॉग शेल्टर, जगह चयन की प्रक्रिया शुरू

Mon, 16 Nov 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जगह की मंजूरी मिलने के बाद होगा काम, तैयारी शुरू
विज्ञापन

वार्ड पार्षदों को जगह चयनित करने के निर्देश, जल्द जारी होगा टेंडर

शहर में लावारिस कुत्तों के कारण हो रही परेशानी से मिलगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन शहर में पहला डॉग शेल्टर बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जगह चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जगह की मंजूरी के लिए निगम ने उपायुक्त सोलन को फाइल भेजी है। मंजूरी मिलने के बाद शेल्टर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
निगम ने वार्ड पार्षदों को भी उपयुक्त जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। डॉग शेल्टर बनने से शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। निगम की ओर से काफी समय से शेल्टर बनाने की योजना तैयार की जा रही है, लेकिन जगह उपलब्ध न होने के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी।
विज्ञापन

शहर में नसबंदी अभियान चलने के बावजूद लावारिस कुत्तों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। रोजाना करीब 7 से 10 लोग कुत्तों के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। शहर के वार्ड 12, 11, 15 और 2 में कुत्तों के काटने के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में शहरवासी लंबे समय से डॉग शेल्टर बनाने की मांग कर रहे हैं।

नसबंदी के बाद दोबारा उसी वार्ड में छोड़े जा रहे कुत्ते
नगर निगम की ओर से लावारिस कुत्तों की नसबंदी करने के बाद उन्हें वापस उसी वार्ड में छोड़ दिया जाता है, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नसबंदी के बाद भी कुत्तों का आक्रामक व्यवहार कम नहीं हो रहा है और वे लोगों पर हमला कर रहे हैं।
वार्ड नंबर 12 में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने पर भी रोक लगाई गई है। इसके बावजूद कुत्तों के काटने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को अकेले घर से बाहर खेलने भेजना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


कोट
नगर निगम की ओर से डॉग शेल्टर के लिए जगह चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी फाइल उपायुक्त सोलन को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें