फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी विवि में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की पहली काउंसिलिंग 17 को

Wed, 05 Jul 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग को पुनर्निर्धारित किया है। गौर रहे कि 7 जुलाई को होने वाली पहली काउंसिलिंग को स्थगित करने के लिए विश्वविद्यालय के बाहर से अपनी योग्यता डिग्री उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे क्योंकि उनकी डिग्री, परिणाम अभी तक जारी नहीं हुए थे। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने सभी मास्टर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑफलाइन मोड में काउंसिलिंग को निर्धारित करने का निर्णय लिया है। पीजी कार्यक्रमों के लिए पहली काउंसलिंग अब 7 जुलाई की जगह 17 जुलाई को होगी। दूसरी काउंसिलिंग भी पुनर्निर्धारित की गई है, जो अब 24 जुलाई को होगी। पहली काउंसिलिंग के लिए कट ऑफ अंकों के साथ विस्तृत सूचना भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें