फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में गैस सिलिंडर का रिसाव, दो लोग झुलसे

विज्ञापन
लक्कड़ बाजार के घर में आग से जला समान को दिखाते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। शहर के लक्कड़ बाजार के एक मकान में गैस सिलिंडर में रिसाव से दो लोग झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सिलिंडर तो नहीं फटा लेकिन धमाका इतना जबरदस्त था कि दरवाजे खिड़कियां तक खुल गईं। यही नहीं रसोई के परदे भी जल गए। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों झुलसे लोगों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे लक्कड़ बाजार में देस राज घर में गैस सिलिंडर बदल रहे थे। गैस की फ्लेम कम होने पर उन्होंने मैकेनिक को बुलाया। उसने किसी चीज से तीन से चार मिनट तक गैस को बाहर निकाला। इससे गैस चारों तरह फैल गई। जैसे ही चूल्हे में आग लगाई गैस के रिसाव से सिलिंडर में आग लग गई। इसके कारण देसराज का चेहरा, गला और बाल जल गए। दूसरा व्यक्ति भी आग की चपेट में आ गया। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। जिस समय घटना घटी उस वक्त देसराज की पत्नी लेंटर पर थी। जैसे ही उन्हें पता लगा वे तुरंत नीचे आ गईं। कड़ी मशक्कत कर किताबों से आग को बुझाया। दोनों को पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ उपचार के लिए अस्पताल भेजा। आग समय पर बुझने के कारण इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें